NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

ट्रैडिंग के नाम पर 25,67,000/-रू की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला को साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद:- पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम अभिषेक जोरवाल के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने एक ठगी के मामले में खाता उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस्माइलपुर फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फेसबुक पर सर्फिगं करते समय उसने ट्रैडिंग का एक विज्ञापन देखा। जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्अप ग्रुप मे जुड गया। जहां से एक लिंक के जरिए ठगों ने उससे BlinkX नाम की एप इंस्टॉल करवाकर उसका अकाउंट खोला। जिसके बाद उसने शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 25,67,000/-रू ठगों द्वारा बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए और जब उसने निवेश किए पैसे निकालने चाहे तो कोई पैसा नहीं निकाल पाया। जिस संबंध में साइबर थाना सैंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजवीर सिंह वासी सरस्वतीपुरम निकट मीरा पार्क रायबरेली रोड, लखनऊ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि राजवीर (41) ने अपने साथी आकाश का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। जिसके खाता में ठगी के 2 लाख रूपये आये थे। आरोपी राजवीर को माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

मामले में छ: आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता।

Related posts

Translate »