NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

लडाई झगडे के मामले में अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद:- बता दें कि थाना खेडीपुल में सुमित वासी मवई ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 24 जुलाई को वह अपने दोस्तो के साथ अपने खेत पर बैठा हुआ था। तभी वहां 8/10 लडके मोटरसाईकिल पर आये और उसके साथ मारपीट करने लगे जिससे उसके हाथ पैर टूट गये। जिस शिकायत पर थाना खेडीपुल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए राहुल कंवर वासी गाँव कामर जिला पलवल हाल टीटू कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राहुल के दोस्त जीतू का शिकायतकर्ता के साथ झगडा हो गया था जिसमें बीच बचाव करते हुए राहुल को चोट लग गई थी जिसकी रंजिश रखते हुए राहुल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता

DIN News

Related posts

Translate »