आवंटियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करें अधिकारी: अनुपमा अंजलि
– HSVP–HSIIDC से जुड़े औद्योगिक प्लॉट अलॉटियों की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष कैंप आयोजित
फरीदाबाद, 19 दिसंबर।
एचएसवीपी द्वारा एचएसआईआईडीसी को ट्रांसफर किए गए इंडस्ट्रियल प्लॉटों के अलॉटियों को आ रही समस्याओं के समाधान हेतु आज एचएसवीपी ऑफिस कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-12, फरीदाबाद के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक विशेष समाधान कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप विशेष रूप से उन इंडस्ट्रियल प्लॉट के अलॉटियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिन्हें HSVP एवं HSIIDC से संबंधित मामलों में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
एचएसवीपी की प्रशासक श्रीमती अनुपमा अंजलि ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आयोजित किए गए जनसुनवाई/कैंप में कुल 23 मामले प्राप्त हुए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह स्पष्ट किया जाए कि किस पॉलिसी के अंतर्गत किस प्रकरण में क्या निर्णय लिया जाना है, उसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर तय किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि आवंटियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि आज की बैठक में दो प्रमुख मामलों पर विशेष फोकस रहा। पहला मामला नूंह जिले के अधीन इंडस्ट्री एवं टेक्सटाइल वैली इंडस्ट्रियल एरिया से संबंधित था, जिसमें पजेशन एवं डेवलपमेंट से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। दूसरा मामला हथीन इंडस्ट्रियल सेक्टर से संबंधित था, जिसके विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद दोनों के एस्टेट मैनेजर तथा उनके साथ HSIIDC के कार्यकारी अभियंता (XENs) भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ मामलों का शीघ्र निस्तारण करें और औद्योगिक क्षेत्रों के समुचित विकास को प्राथमिकता दें।

