NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

भारतीय लोक संस्कृति की  झलक को कैनवास पर उकेर रहे आर्टिस्ट

39 वे सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का दूसरा दिन

फरीदाबाद, 06 फरवरी।
अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेला–2026 के अंतर्गत कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा  चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला रविवार 8 फरवरी  तक आयोजित की जाएगी, जिसमें हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार भाग ले रहे हैं।

कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी रेणु हुडा ने बताया कि चित्रकला कार्यशाला में लगभग 30 कलाकार भाग ले रहे हैं, जो अपनी-अपनी विशिष्ट शैली और रंगों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति, ग्रामीण जीवन, परंपराओं एवं सूरजकुंड मेले की जीवंत झलक को कैनवास पर उकेर रहे हैं। कार्यशाला के दौरान निर्मित चित्र दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

कार्यशाला के आगामी दिनों में कलाकारों द्वारा विभिन्न विषयों पर रचनात्मक कलाकृतियों का सृजन किया जाएगा, जिससे सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले की सांस्कृतिक गरिमा और भी अधिक सुदृढ़ होगी।

Related posts

Translate »