NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 09.02.2026

गिरफ्तारी का डर दिखाकर की गई थी 30,50,023 रुपये की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई,

खाते में आये थे ठगी के 20 लाख रुपये,

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक मिर्जा मुस्तफा(32) वासी हैदराबाद, तेलांगना को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 46 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 3 नवंबर 2025 को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया। जिसने अपने आप को ATS का कार्मचारी बताया और शिकायतकर्ता को कहा कि उसके खाते में गलत तरीके से पैसे आये है जिनकी आर.बी.आई से वेरीफिकेशन होनी है और शिकायतकर्ता का अरेस्ट वारंट जारी होने की बात कही, जिसके बाद ठगो ने उसके पैसो की वेरिफिकेशन करने के नाम पर विभिन्न ट्रांजेक्सन के जरिये अलग-अलग खातो में कुल 30,50,023 रुपये ट्रांसफर करवा लिये। जिस संबंध में थाना साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मिर्जा मुस्तफा मामले में खाताधाररक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। आरोपी 12वीं पास है व प्रोप्रटी डीलिंग का काम करता है। आरोपी के खाते में ठगी के 20 लाख रुपये आये थे।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »