NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 10 मार्च 2026

लड़ाई-झगड़ा व लूट करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, थाना आदर्श नगर टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए थाना आदर्श नगर की टीम ने लड़ाई-झगड़ा व लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में तीसरे आरोपी राजा निवासी आदर्श नगर, बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लक्ष्मी नारायण निवासी जैन कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 05 फरवरी को जब वह कोर्ट से वापस आ रहा था और आकाश सिनेमा हॉल, मुकेश कॉलोनी के पीछे पहुंचा, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार 4 युवक आए और उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिस पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा उसकी जेब में रखे 8700 रुपये और गले से चेन छीनकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल शिकायतकर्ता की गाड़ी से टकरा गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई और आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। घटनाक्रम में 2 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »