NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 10 मार्च 2026

25 जनवरी को ग्रीन फील्ड कॉलोनी में गाड़ी का शीशा तोड़ की गई थी लैपटॉप व नगदी चोरी

अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 5000 रुपये बरामद

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 25 जनवरी को ग्रीनफील्ड कॉलोनी में गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप व नगदी चोरी करने के एक मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने अरुण निवासी गांव लालपुर, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश), हाल भूड़ कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी को रात करीब 9 बजे वह अपनी गाड़ी से ग्रीन फील्ड कॉलोनी में खाना खाने के लिए गई थी। जब वह खाना खाकर वापस आई तो देखा कि उसकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और कोई अज्ञात व्यक्ति गाड़ी से लैपटॉप व नकदी चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में सामने आया कि जब महिला खाना खाने के लिए होटल में अंदर गई हुई थी तो उसी दौरान आरोपित ने गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी में रखा बैग चोरी कर लिया, जिसमें लैपटॉप और नकदी थी। चोरी किया हुआ लैपटॉप उसने दिल्ली में बेच दिया था। आरोपित से 5000 रुपये बरामद हुये हैं। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »