NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 11.03.2026

झपटमारी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की कार्रवाई

एक आरोपी पर 28 व दुसरे पर 8 मामले हैं दर्ज

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 20 फरवरी को सेक्टर 28 में झपटमारी कर गले की चैन छीनने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने 10 मार्च को अमित(38) वासी सेहतपुर पल्ला को गाजियाबाद व धीरज(24) वासी खिचडीपुर दिल्ली को नोएडा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर 28 वासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को वह ओल्ड मार्केट से अपने घर की तरफ जा रही थी जब वह घर के सामने पहुंची तो मोटरसाइकिल पर दो लडके आये और उसके गले से चैन झपट कर फरार हो गये। जिस संबंध में थाना सेक्टर 31 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित दोस्त है। 20 फरवरी को दोनों ने मोटरसाइकिल पर सेक्टर 28 में झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया था। अमित पर पूर्व में झपटमारी व आर्म्स एक्ट के 28 मामले दर्ज है वहीं धीरज पर 8 मामले दर्ज है। अधिक पूछताछ के लिये दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »