NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 11 मार्च 2026

3 वाहन चोर गिरफ्तार, AVTS-1 व अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग मामलों में 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि AVTS-1 की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ में दर्ज एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तौफिक(36) व सुनील कुमार(32) वासी गांव रायपुर पुन्हाना जिला नुहू को प्रोडक्सन पर लेकर चोरी की मोटरसाइकिल हथीन से बरामद की गई है।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने आरोपी मनोज(21) वासी तिरखा कॉलोनी शहर बल्लबगढ फरीदाबाद को बाईपास रोड सेक्टर-12 एरिया से गिरफ्तार कर थाना पल्ला में दर्ज एक चोरी के मामले में एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »