NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

हर शिकायत का लिया जा रहा संज्ञान, 24 घंटे तक शिकायत निवारण की समीक्षा भी जारी

फरीदाबाद, 29 मार्च।
उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध डायवर्जन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दिशा में जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने बताया कि शिकायत निवारण व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटो में टोल फ्री नंबर पर प्राप्त शिकायतों के अनुसार कुल 8 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान कर दिया गया है, जबकि 3 शिकायतें लंबित हैं, जिन पर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

डीएफएससी कविता सिंह परिहार ने बताया कि एल.पी.जी. गैस की शिकायतों के निवारण के लिए क्षेत्रवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ओल्ड फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अजीत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9812092615 है।

इसी प्रकार एनआईटी फरीदाबाद क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी विनय मुदगल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8168792654 है। संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में प्राप्त शिकायतों की जांच कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने आमजन से अपील की है यदि कहीं भी एलपीजी की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

Translate »