NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 02 अप्रैल 2026

अलग-अलग मामलो में स्मैक सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 7.5 ग्राम स्मैक बरामद

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 1 अप्रैल को फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की अलग-अलग टीम ने कार्रवाई करते हुए दो मामलो में आरोपितों को गिरफ्तार कर 7.5 ग्राम स्मैक बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 1 अप्रैल को अपराध शाखा NIT की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्मैक बेचने के मामले में पवन कुमार वासी गाव माधोपुर गोविंद जिला मोतीहारी बिहार हाल हरी नगर एक्सटेन्सन गांव जैतपुर दिल्ली को 4 ग्राम स्मैक सहित चुंगी रोड, रोशन नगर पल्ला गिरफ्तार किया है।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनीष उर्फ चाउ वासी संजय कॉलोनी, फरीदाबाद को 3.5 ग्राम स्मैक सहित सेक्टर-22/23 के पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना पल्ला व मुजेसर में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »