NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 8 अप्रैल 2026

पंचर लगाने वाले का अपहरण कर थी गई मारपीट, 3 गिरफ्तार, पुलिस चौकी बस अड्डा बल्लभगढ़ टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 3 अप्रैल को बस स्टैंड बल्लभगढ़ के पास पेंचर लगाने वाले एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने का मामले में पुलिस चौकी बस अड्डा बल्लभगढ़ की टीम ने 7 अप्रैल को 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान नरेन्द्र उर्फ छोटू, नितिन उर्फ साटा निवासी गांव जाजरु तथा सूरजपाल सिंह निवासी गांव नगला झाऊ, जिला अलीगढ़ (उ.प्र.), हाल निवासी गड्डा कॉलोनी, गांव जाजरु के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार लक्ष्मण निवासी सुभाष कॉलोनी, फरीदाबाद ने 3 अप्रैल को पुलिस चौकी बस अड्डा बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के नजदीक पंचर की दुकान है। 3-4 दिन पहले नरेन्द्र उर्फ छोटू उसकी दुकान पर आया और उससे पैसे मांगे, जिस पर उसने उसे 50 रुपये दे दिये। अगले दिन नरेन्द्र अपने साथी नितिन उर्फ साटा, सूरज व एक अन्य के साथ वहां आया था, शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे तो इस बात से नाराज होकर वहां से चले गए। कुछ समय बाद दोबारा दुकान पर आये और उसको जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गये। रास्ते में उसके साथ मारपीट की तथा कैली बाईपास के पास गाड़ी रोककर उसे नीचे उतारकर लाठी-डंडों से पीटा और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित द्वारा पैसे वापस मांगने पर आरोपितों ने अपमान महसूस हुआ और इसी के चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। घटनाक्रम में प्रयुक्त गाड़ी S-Presso को बरामद कर लिया गया है। जिनको माननीय अदालत में पेश किया गया है, जिनके जेल भेजने के आदेश हुये हैं।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »