पुलिस प्रेस नोट 8 अप्रैल 2026
ऑपरेशन स्माइल: एक सप्ताह में 17 बच्चे व 17 वयस्क ट्रेस, भीख मांगने वाले 24 बच्चों को किया गया रेस्क्यू
फरीदाबाद – हरियाणा पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश तथा बच्चों के पुनर्वास के उद्देश्य से 1 से 30 अप्रैल 2026 तक “ऑपरेशन स्माइल” के नाम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस द्वारा भी सक्रिय व सराहनीय भूमिका निभाई जा रही है। फरीदाबाद पुलिस ने एक सप्ताह में 34 गुमशुदा को तलाश कर परिजनों से मिलाया है तथा भीख मांगने वाले 24 बच्चों को रेस्क्यू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत थाना स्तर पर कार्रवाई की जारी है। अभियान के दौरान 1 से 7 अप्रैल तक फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 17 गुमशुदा बच्चों व 17 वयस्क को तलाश कर उनके परिजनों से मिलवाया है। इसके साथ ही भीख मांगने वाले 24 बच्चों को रेस्क्यू कर उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत उनके पुनर्वास की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है।
इस अभियान के दौरान फरीदाबाद पुलिस की किडनैपिंग एबडक्शन टीम (KAT) द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई है। टीम ने 3 बच्चों व 3 वयस्क को तलाश किया है तथा भीख मांगने वाले 24 बच्चों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश किया है, इसके साथ ही थाना सूरजकुंड क्षेत्र स्थित एक शेल्टर/चिल्ड्रन होम का टीम द्वारा दौरा किया गया है।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा “ऑपरेशन स्माइल” के तहत लगातार अभियान चलाकर गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश व बच्चों के बेहतर भविष्य के लिये प्रयास जारी रहेगा।
पुलिस प्रवक्ता

