पुलिस प्रेस नोट 11 अप्रैल 2026
अपराध शाखा AVTS की टीम ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना मुजेसर में दर्ज एक वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए AVTS की टीम ने रफीक (22) निवासी गाँव धोज को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार आशिक वासी सरूरपुर फरीदाबाद ने पुलिस चौकी संजय कालोनी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 30 मार्च को उसने अपनी मोटरसाइकिल अपने घर की गेलरी में खडी की थी तथा गेलरी में ही उसने अपना फोन चार्ज लगाया हुआ था। जहां से किसी ने उसकी मोटरसाइकिल व फोन चुरा लिया। जिस पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि वह नशा करने का आदी है तथा नशापुर्ति के लिये उसने मोटरसाइकिल चुराई थी। जिसने चोरीशुदा मोटरसाइकिल को धौज एरिया से बरामद करवाया है। आरोपी का पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता

