NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

नीट (यूजी) परीक्षा 2026 को लेकर एडीसी अंजलि श्रोत्रिया का परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

– परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थी की जांच प्रक्रिया सहित अन्य मानकों का किया सघन निरीक्षण

फरीदाबाद, 03 मई।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आज रविवार को आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा 2026 के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन पूर्णतः सतर्क रहा। इसी क्रम में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया, डीसीपी एनआईटी उत्तम और बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज ने जिला के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं और कहीं भी किसी प्रकार की कमी या अव्यवस्था न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनका मनोबल प्रभावित न हो और वे बिना किसी व्यवधान के परीक्षा दे सकें।

निरीक्षण के तहत उन्होंने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिकरी सहित अन्य कई स्कूलों का क्रमवार दौरा किया। प्रत्येक केंद्र पर उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों एवं परीक्षा सुपरवाइजरों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान एडीसी ने केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली आपूर्ति, पंखों की कार्यशीलता, जैमर की सक्रियता, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की साफ-सफाई तथा समुचित स्वच्छता व्यवस्था का विशेष रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा मानकों और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

Translate »