NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 16 मई 2026

टेलीग्राम टास्क के नाम पर 4,02,550 रुपये की ठगी, खाताधारक सहित 2 गिरफ्तार, साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

फरीदाबाद- टेलीग्राम टास्क के नाम पर 4,02,550 रुपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने मौहम्मद फैजी(37) व अकील शेख(33) वासी बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार आरोपित मौहम्मद फैजी खाताधारक है, जिसका खाता अकील शेख ने खुलवाकर आगे ठगो को उपलब्ध करवाया था। खाता में ठगी के 49,200 रुपये आये थे। अकील शेख का चक महमूद चुंगी के पास बरेली उत्तर प्रदेश में सीएससी सेंटर है और उसके पास सेंटर पर ही मोहम्मद फैजी नौकरी करता था। दोनों ने B.COM कर रखी है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

बता दें कि सेक्टर-8 वासी एक व्यक्ति की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में धोखाधड़ी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें बताया गया कि 11 नवंबर 2025 को शिकायतकर्ता के टेलीग्राम पर ऑनलाईन ट्रेडिंग के लिये एक लिंक आया। जिस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड गया। जहां उसने अलग-अलग टास्क में कुल 4,02,550 रुपये निवेश किये। परंतु उसे कोई पैसा वापस नही मिला।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »