पुलिस प्रेस नोट 16 मई 2025
जुआ खेलने वाले 4 गिरफ्तार, 2,25,500/-रु बरामद, पुलिस चौकी दयालबाग की कार्रवाई
फरीदाबाद- 15 मई को थाना सूरजकुंड की पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 मई को पुलिस चौकी दयालबाग कालोनी की टीम को गस्त के दौरान गुप्त सुत्रों से भरत विहार दयालबाग कालोनी नजदीक शराब ठेका के पास जुआ खेलने की प्राप्त सूचना हुई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने साजन वासी गांव चांदहट पलवल, शिवम गुप्ता वासी लक्कडपुर फरीदाबाद, सूरज वासी उत्तम नगर दिल्ली व मौहम्मद इरशाद वासी मुश्तबाबाद दिल्ली को काबू किया है। मौका पर 2,25,500/-रु, बरामद हुए है। जिनके विरुद्ध थाना सुरजकुण्ड में जुआ अधिनियम का मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता।

