NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 12 जून 2026

शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर 41.50 लाख रुपये की साइबर ठगी, खाताधारक सहित 3 गिरफ्तार

फरीदाबाद – पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-49, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी कि उसने एक टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन किया था, जहां शेयर मार्केट में अधिक मुनाफा कमाने संबंधी संदेश प्रसारित किए जाते थे। अधिक लाभ के लालच में आकर उसने निवेश करने की योजना बनाई। उसको ठगों द्वारा एक यूआरएल भेजा गया, जिसके माध्यम से उसका निवेश खाता खुलवाया गया। इसके बाद उसने नवंबर 2025 से दिसंबर 2025 के बीच कुल 41,50,597 रुपये निवेश कर दिये। जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो टैक्स के नाम पर अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई। स्वयं के साथ ठगी होने का अहसास होने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपक निवासी सेक्टर-2, फरीदाबाद, आकाश रावत निवासी राव कॉलोनी, फरीदाबाद तथा हर्ष निवासी पलवल, हाल निवासी सेक्टर-2, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपित बल्लभगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। हर्ष खाताधारक है। आकाश और दीपक ने हर्ष का बैंक खाता खुलवाकर ठगों तक पहुंचाया था। उक्त खाते में ठगी से संबंधित 2,65,000 रुपये की राशि प्राप्त हुई थी।

आकाश बल्लभगढ़ में सॉफ्ट ड्रिंक की फैक्ट्री संचालित करता है, जबकि दीपक प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता है। वहीं
खाताधारक हर्ष मजदूरी का काम करता है।

हर्ष को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, आरोपी आकाश और दीपक को आगे की पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »