पुलिस प्रेस नोट 25 जून, 2026
फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच का कांबिंग/सर्चिंग अभियान, राहुल कॉलोनी में की गई करवाई, 7 टीमों में 125 के अधिक पुलिस कर्मचारी रहे शामिल, डॉग स्क्वायड व कमांडो की टीम भी साथ रही
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशा व नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 25 जून की अल सुबह फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की 7 टीमों द्वारा राहुल कॉलोनी में व्यापक स्तर पर कांबिंग/सर्चिंग की गई। इस दौरान महिला कर्मचारियों सहित 125 के अधिक पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र द्वारा टीमों का नेतृत्व किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वरुण दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध-2 के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई जारी है। 25 जून की अल सुबह अपराध शाखाओं की 7 टीमों द्वारा राहुल कॉलोनी क्षेत्र में कांबिंग/सर्चिंग की गई। डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा भी सर्चिंग की गई। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई है।
कांबिंग/सर्चिंग के दौरान कोई भी अवैध नशा नहीं मिली। इस दौरान 51 पव्वे देशी शराब बरामद हुई है। जिस संबंध में की AVTS सिकरौना टीम ने जुगनू वासी नेहरू कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि उनके आसपास के क्षेत्र में अवैध नशा/तस्करों से संबंधित सूचना तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या फिर फरीदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 पर दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। आगे भी इसी प्रकार से फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

