NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 : तिगांव विधानसभा में पति-पत्नी बीएलओ की उत्कृष्ट कार्यशैली बनी प्रेरणा

– समय सीमा से पहले एसआईआर डिजिटलीकरण कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर सम्मानित

फरीदाबाद, 9 जुलाई।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अंतर्गत जिले में मतदाता सूची के डिजिटलीकरण एवं पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप निरंतर प्रगति पर है। इसी क्रम में गुरुवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र-90 के सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) एवं नायब तहसीलदार श्री अजय गाबा ने बूथ संख्या-246 के बीएलओ श्री अमित दलाल तथा बूथ संख्या-247 की बीएलओ श्रीमती रेनू कुमारी को डोर-टू-डोर सत्यापन एवं एसआईआर डिजिटलीकरण का कार्य निर्धारित समय से पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

श्री गाबा ने बताया कि अमित दलाल एवं श्रीमती रेनू कुमारी ने पति-पत्नी होने के साथ-साथ अपनी पारिवारिक एवं घरेलू जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने-अपने अलग-अलग बूथों पर सौंपे गए दायित्वों को पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ निभाया है। उन्होंने कहा कि दोनों बीएलओ ने अपने-अपने अलग-अलग मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ निभाते हुए स्वतंत्र रूप से 100 प्रतिशत कार्य समय से पहले पूरा कर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका यह अनुकरणीय प्रदर्शन जिले के अन्य बूथ लेवल अधिकारियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

इस दौरान एसआईआर अभियान के सुपरवाइजर मोहन सिंह को भी अभियान के सफल संचालन, सतत निगरानी एवं प्रभावी समन्वय के लिए सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन ने सभी बीएलओ से इसी प्रकार समर्पण एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Related posts

Translate »