NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 25.07.2026

फोन हैक कर की गई थी 5,12,000 रुपये की ठगी, खाता ऑपरेटर करनाल से गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई,

फरीदाबाद- महिला का फोन हैक कर 5,12,000 रुपये की ठगी करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने स्पर्श(27) वासी सेक्टर-12 करनाल को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपित को करनाल से 24 जुलाई को काबू किया है। जिसको न्यायलय में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित ने दिल्ली से एलएलबी की पढ़ाई की है। उसकी टेलीग्राम के माध्यम से ठगों से जानकारी हुई थी। जिन्होंने उसको खाता ऑपरेट कर पैसे कमाने का लालच दिया था। जिस पर वह उनके लिए काम करने लग गया। ठगों द्वारा उसके पास कोरियर के माध्यम से खातों की किट व पंजीकृत SIM भेजी जाती थी। जिसके माध्यम से वह यूपीआई व PIN जनरेट कर खाते में आए पैसों को निकाल कर एटीएम मशीन के माध्यम से ठगो द्वारा बताये खातों में पैसे भेज देता था। मामले से संबंधित ठगी के खाते का एक्सेस उसके पास था। इस खाता में ठगी के 49,000 रुपये आये थे।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि 7/8 अन्य खाता का भी एक्सेस उसके पास मिला है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार डबुआ कालोनी वासी एक महिला ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके फोन पर एक लिंक आया, जिस पर क्लिक करते ही उसका फोन हैक हो गया और उसके खाता से 5,12,000 रुपये कट गये, जिसकी शिकायत पर साइबर थाना NIT में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।

प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Related posts

Translate »