फरीदाबाद।
एंकर- हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर ने अपनी तिगांव विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर नगर निगम, एफएमडीए और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। बैठक में लंबित विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीपीटीपी बिल्डर द्वारा विकसित सेक्टरों में विकास कार्यों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मंत्री ने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता तिगांव विधानसभा के सभी लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराना है और जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन और राहुल गांधी के लगातार विरोध को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष हर मुद्दे पर राजनीति करने में लगा है, जबकि प्रधानमंत्री देश के बच्चों से संवाद कर सकारात्मक माहौल बनाने का काम कर रहे हैं।
ब्रजभूषण शरण सिंह से जुड़े महिला खिलाड़ियों के कथित उत्पीड़न मामले में अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह न्यायालय का विषय है और अदालत ने जो निर्णय दिया है, उस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
बाइट- राजेश नागर, राज्य मंत्री

