पुलिस प्रेस नोट 10.08.2026
ऑपरेशन ट्रैकडाउन के अंतर्गत अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, अलग-अलग मामलों में 5 देसी कट्टा बरामद
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा ऑपरेशन ट्रेकडाउन के अंतर्गत अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिसके निरंतर में 9 अगस्त को अपराध शाखाओं की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 देसी कट्टे बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 9 अगस्त को अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने सूरज(30) वासी कृष्णा कालोनी सेक्टर-8 फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित सेक्टर-20, AVTS भूपानी ने शाहरुख खान(31) वासी गांव बडखल फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित NIT-4, AVTS सिकरोना की टीम ने मोहन(26) वासी गांव साहूपुरा खादर फऱीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित गांव फैजुपुर फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।
इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने साकिब(23) वासी सैक्टर 58 फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित वैरागी चौक गांव सरुरपुर फरीदाबाद वहीं क्राईम ब्रांच सेक्टक-85 की टीम ने विष्णु(25) वासी नवीन नगर फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित सेक्टर-14 पार्क से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थाना में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया जाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता।

