NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

फरीदाबाद, 15 अगस्त।
उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा की अध्यक्षता में जिला में 9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में आज देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सम्मानपूर्वक फहराया गया तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर बढ़-चढ़कर भाग लिया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फरिदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसी प्रकार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी-5 में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीकरी में विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक समारोह में भाग लिया।

आशीर्वाद पब्लिक हाई स्कूल, जी-ब्लॉक, एसजीएम नगर, फरीदाबाद में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुजेरी में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का संदेश दिया गया। डीएवी जीपीसी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-49, फरीदाबाद में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया।

राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेवला महाराजपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरौली में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसी क्रम में अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़, फरीदाबाद में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।

श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय महिला महाविद्यालय, बल्लभगढ़ में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया। राजकीय महाविद्यालय मोहना, फरीदाबाद में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को तिरंगा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराया गया तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

इसके अतिरिक्त सेफ्रॉन पब्लिक स्कूल तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छायंसा में भी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सभी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोहों के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

Translate »