NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

27 अगस्त को माई भारत नेशनल स्पोर्ट्स डे 2026 खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम

– 1,600 से अधिक स्थानों पर 8 लाख युवाओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

फरीदाबाद, 24 अगस्त।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवाओं में खेल भावना, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 अगस्त 2026 को माई भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एड स्ट्डीज, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में माई भारत एनएसएस, गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर -16 माई भारत एनएसएस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं, खिलाड़ियों एवं जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर भारत के बदलते Sports Ecosystem और युवाओं की आकांक्षाओं पर संवाद करना है। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी प्रियंका दलाल ने आज आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1,600 से अधिक स्थानों पर 8 लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद स्थानीय Youth Interaction एवं युथ संवाद आयोजित होगा, जिसमें युवाओं से भारतीय खेलों एवं विकसित भारत के भविष्य को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। संवाद में मुख्य रूप से स्पोर्ट्स Ecosystem को मजबूत करना, Grassroots स्तर पर फैसेलिटीज एवं कोचिंग बढ़ाना, 2036 Olympics के लिए प्रतिभाओं को तैयार करना तथा युथ लीडरशिप, स्किल्स, Volunteering और Nation Building जैसे विषयों पर चर्चा होगी। युवाओं के सुझाव QR Code के माध्यम से लिए जाएंगे तथा उन्हें VBYLD Quiz में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. प्रियंका सहरावत, नोडल ऑफिसर, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ एवं डॉ. जसविंदर कौर, G C, फरीदाबाद कॉलेज ने भाग लिया।

Related posts

Translate »