मल्होत्रा ने एशिया कप स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाजों को बधाई दी
अखिल भारतीय खेल परिषद (एआईसीएस) के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने हाल में बैंकाक में एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली युवा तीरंदाज मुस्कान किरार को आज बधाई दी।
उन्होंने साथ ही मुस्कान के कोच रिचपाल सिंह को भी बधाई दी जिन्होंने इस तीरंदाज के जबलपुर की मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी से जुड़ने के दो साल के भीतर उन्हें एशियाई स्वर्ण पदक विजेता बनाया।
मल्होत्रा ने इसी प्रतियोगिता के रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रमिला दाईमैत्री को भी बधाई दी। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि खेल मंत्रालय एशियाई खेल और 2020 तोक्यो ओलंपिक की तैयारी में इन दोनों की पूरी सहायता करते हुए उनके नाम टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना में शामिल करेगा।

