17 साल से फरार व्यक्ति जम्मू में गिरफ्तार
जम्मू क्षेत्र से एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो पिछले17 साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर काम करते हुए अश्विनी शर्मा नाम के व्यक्ति को जम्मू क्षेत्र के हुरान कुंड से गिरफ्तार करके कल उसे अदालत में पेश किया गया।
शर्मा साल2001 के एक मामले में शामिल था और पिछले17 साल से गिरफ्तारी से बच रहा था। अदालत ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया हुआ था।
वहीं एक अन्य मामले में भी पुलिस को सफलता मिली है। डकैती में शामिल एक समूह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करके उनके पास से लूट की7.40 लाख रुपये की राशि बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि इस समूह के सदस्य पुलिस की वर्दी पहनकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुंजवान में लूट की वारदात से जुड़ी एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने इन छह आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही लूटी गई राशि के अलावा दो धारदार हथियार और दो कार जब्त किए।
उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है और इस संबंध मेंऔर गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

