राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

तेदेपा ने राजग छोड़ी, अविश्वास प्रस्ताव लाने का लिया निर्णय

तेलुगु देशम पार्टी( तेदेपा) ने आज औपचारिक रूप से राजग छोड़ने का फैसला ले लिया।

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र के इनकार से नाराज पार्टी के दो नेताओं के नरेंद्र मोदी की सरकार से हटने के कुछ दिनों बाद ही यह निर्णय लिया गया है।

 

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य के साथ हुए अन्याय के मद्देनजर पार्टी मोदी सरकार के खिलाफ एक अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि पी अशोक गजपति राजू और वाई एस चौधरी ने आठ मार्च को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम2014 पर प्रधानमंत्री के साथ बैठक करने के बाद केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया थ।

 

पार्टी प्रमुख एवं आंध्र पद्रेश मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के साथ एक टेलीकांफ्रेंस के जरिए तेदेपा पोलितब्यूरो ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।

 

उसने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी आज अविश्वास प्रस्ताव लाने के सबंध में एक नोटिस जारी करेगी।

 

पार्टी पोलितब्यूरो के राजग छोड़ने के निर्णय पर बैठक आज शाम होनी थी लेकिन नायडू की पार्टी नेताओं के साथ आज सुबह हुई दैनिक टेलीकांफ्रेंस में ही औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं।

 

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि तेदेपा, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राजग के अन्य घटकों को अपने निर्णय और उसके कारणों की जानकारी देने के लिए पत्र लिखेगी।

Related posts

Translate »