कैटरीना की ड्रेस का खुल गया राज, आकाश-श्लोका की सगाई के लिए इसलिए चुनी ये डिजाइन
हाल ही में हुए मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई श्लोका मेहता के साथ हुई. इस दौरान बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े स्टार्स और बिजनेसमैन शामिल होने के लिए पहुंचे. ऐसे में सभी स्टार्स की ड्रेसेस काफी अट्रैक्टिव और देखने लायक थी. इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम एक्ट्रेसेस भी खूबसूरत लिबास में नजर आ रही थीं. ऐश्वर्या राय, आमिर की पत्नी किरण राव से लेकर कैटरीना कैफ तक हर कोई अपने लुक्स से टक्कर देते हुए नजर आए. सबसे अट्रैक्शन वाली बात यह रही, जब कैटरीना कैफ काफी सिंपल और शोवर लुक्स में दिखाई दीं.
लोगों की निगाहें भले ही उनके ड्रेस को देखने के बाद ध्यान ज्यादा न गया हो, लेकिन उन्होंने काफी महंगी ड्रेस पहनी हुई थी. कैटरीना की ड्रेस साल 2017 फॉल विंटर कलेक्शन के ड्रेस डिजाइनर लेबल लुइसा बैकारिया की थी. सबसे ध्यान देने वाली बात है कि कैटरीना को यह ड्रेस इसलिए भी पसंद आया होगा, क्योंकि यह हैवी ड्रेस काफी हल्का और शोवर है. कैटरीना पार्टी वगैरह में अक्सर अपने ड्रेस पर ज्यादा फोकस करती हैं. उनके पहनावे को लेकर मीडिया और फैशन जोन में लोगों की निगाहें बनी रहती हैं.

