राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कठुआ रेप केस: ‘अच्छा हुआ वह अभी ही मार दी गई’, कहने वाले बैंक कर्मी को नौकरी से निकाला गया

एक ओर जहां देश में कठुआ रेप और मर्डर केस को लेकर गुस्से का माहौल है, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो ऐसी वीभत्स घटनाओं पर भी अपमानजक कमेंटबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं. दरअसल, प्राइवेट क्षेत्र की कोटक महिंद्रा बैंक के एक कर्मचारी ने कठुआ मामले पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद बैंक ने उसे बर्खास्त कर दिया. दरअसल, कोटक महिंद्रा बैंक ने 8 साल की कठुआ बलात्कार पीड़िता के बारे में सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने वाले अपने कर्मचारी को उसी दिन बर्खास्त कर दिया.

बैंक ने बताया कि वह कोच्चि स्थित अपने बैंक के सहायक मैनेजर विष्णु नंदुकुमार को नौकरी से निकाल दिया गया है. बैंक के प्रवक्ता रोहित राव ने कहा , ‘इस तरह की त्रासद घटना के बारे में किसी के भी द्वारा चाहे वह बैंक का कर्मचारी ही क्यों न हो, ऐसी टिप्पणी करते देखना बेहद दुखद है.’ उन्होंने कहा , ‘हमने खराब प्रदर्शन को लेकर नंदुकुमार को 11 अप्रैल को नौकरी से निकाल दिया है.’ बैंक ने कहा कि हम ऐसी घटना की कड़ी निंदा करते हैं.

Related posts

Translate »