राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

संसद भवन में राहुल और लाल कृष्ण आडवाणी ने अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

आज यानी शनिवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर पूरा देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजली दे रहा है. इस मौके पर कांग्रेस और बीजेपी के तमाम नेता भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते दिखे. संसद भवन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी.

हालांकि, इस मौक पर राहुल गांधी और लाल कृष्ण आडवानी एक साथ दिखे. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे लाल कृष्ण आडवाणी के साथ राहुल गांधी दिख रहे हैं.

 प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी ने भी अंबेडकर जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘पूज्य बाबा साहब ने लाखों गरीब और समाज के हाशिये पर खड़े शोषित तबकों को आशा दी. हमारे संविधान के निर्माण के प्रयासों के लिए हम सदा उनके आभारी रहेंगे. सभी देशवासियों को अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं। जय भीम!’
गौरतलब है कि बीआर अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू नामक एक गांव में हुआ था. इनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल था. इनके पिता ब्रिटिश भारतीय सेना में काम करते थे. ये अपने माता-पिता की 14वीं संतान थे. ये महार जाति से ताल्लुक रखते थे, जिसे हिंदू धर्म में अछूत माना जाता था.

Related posts

Translate »