राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कर्नाटक चुनाव : BJP की दूसरी सूची में 82 उम्मीदवारों के नाम, देखें पूरी लिस्ट

र्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची सोमवार को जारी कर दी. बीजेपी की दूसरी सूची में 82 उम्मीदवारों के नाम हैं. बीजेपी ने इससे पहले 72 उम्मीदवरों की पहली सूची जारी की थी. 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 मई को सिर्फ एक चरण में चुनाव होने हैं. नतीजे 15 मई को आएंगे.

बीजेपी ने पहली सूची में मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को शिकारीपुरा से टिकट दिया था. बीजेपी की दूसरी सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी की गई है. इस तरह से राज्य में होने वाले चुनाव के लिये पार्टी अब तक 154 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा की ओर से दूसरी सूची जारी की गई.

कर्नाटक में 5 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए कोशिश कर रही भाजपा ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया हुआ है. गौरतलब है इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने भी 218 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को चामुंडेश्वरी से टिकट दिया है.

Related posts

Translate »