राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

भारत, पाकिस्तान करतारपुर गुरूद्वारा जाने वाले भारतीय श्रद्धालुओं की वीजा मुक्त यात्रा पर सहमत

भारत और पाकिस्तान भारतीय श्रद्धालुओं को करतारपुर गलियारे का इस्तेमाल कर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक बिना वीजा के यात्रा करने देने पर बुधवार को सहमति हो गए। अधिकारियों ने इस आशय की जानकारी दी। अमृतसर के अटारी में बुधवार को दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक के दौरान पाकिस्तान ने गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं से सेवा शुल्क लिए जाने पर जोर दिया था लेकिन भारतीय पक्ष इस पर सहमत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने गुरुद्वारा परिसर में भारतीय वाणिज्य दूत या प्रोटोकॉल अधिकारियों की उपस्थिति…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

आर्थिक सुस्ती दूर करने के लिये सरकार का बड़ा फैसला, 10 बैंकों के विलय से बनेंगे चार बड़े बैंक

सरकार ने आर्थिक सुस्ती दूर करने और देश में विश्वस्तरीय बैंक बनाने की दिशा में बड़ी पहल करते हुये सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने की शुक्रवार को घोषणा की। सरकार को उम्मीद है कि उसकी इस पहल से आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी और देश को 5,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी। पिछले सप्ताह कर प्रोत्साहन उपायों की घोषणा करने वाली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बैंकों के विलय का एलान किया। उन्होंने यह घोषणा सकल घरेलू उत्पाद…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

रविदास मंदिर मामले में न्यायालय ने कहा: हमारे आदेश को ‘राजनीतिक रंग’ नहीं दिया जा सकता

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के तुगलकाबाद वनक्षेत्र में स्थित गुरु रविदास मंदिर को गिराने के उसके आदेश को ‘‘राजनीतिक रंग’’ नहीं दिया जा सकता। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की सरकारों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इस मुद्दे पर राजनीतिक रूप से या प्रदर्शनों के दौरान कानून-व्यवस्था संबंधी कोई स्थिति उत्पन्न न हो। पीठ ने कहा, ‘‘हर चीज राजनीतिक नहीं हो सकती। धरती पर कोई भी हमारे आदेश को राजनीतिक रंग नहीं दे…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्तान से केवल पीओके पर बातचीत होगी : राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत तब तक संभव नहीं है जब तक वह आतंकवाद को सहयोग देना और उसको बढ़ावा देना बंद नहीं करता है। सिंह ने रविवार को कहा कि अगर पाकिस्तान से बातचीत होगी तो केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर होगी। हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा की जन आशीर्वाद रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले सिंह यहां एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘अगर बातचीत (पाकिस्तान के साथ) होती…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

सरकार आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये कर सकती है उपायों की घोषणा

सरकार अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये विभिन्न उपायों पर काम कर रही है। सरकार उन बिंदुओं पर गौर कर रही है जो आर्थिक वृद्धि की गति में रुकावट का कारण बन रहे हैं। इसके लिये उत्पादक क्षेत्रों को कोष की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने और सकल वृद्धि को प्रोत्साहन के उपाय किये जा रहे हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि हालांकि, जिस रणनीति पर काम हो रहा है उसमें जीएसटी दरों में कटौती का प्रस्ताव शामिल नहीं है। क्योंकि सरकार का मानना है कि कर…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

साढ़े चार घंटे देरी से दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस

पाकिस्तानी प्राधिकारियों की ओर से बृहस्पतिवार को वाघा सीमा पर रोकी गई समझौता एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से शुक्रवार सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंची। रेलवे ने बताया कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच चलने वाली यह ट्रेन 48 पाकिस्तानियों समेत 117 यात्रियों के साथ यहां पहुंची। पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को वाघा सीमा पर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी थी जिसके कारण ये यात्री वहां फंसे रहे थे। भारतीय रेलवे ने वाघा से भारत की सीमा में अटारी तक ट्रेन के साथ चलने…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

प्रणव मुखर्जी, नानाजी देशमुख, भूपेन हजारिका को प्रदान किया गया भारत रत्न

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, भारतीय जनसंघ के दिवंगत नेता नानाजी देशमुख और दिवंगत गायक भूपेन हजारिका को मंगलवार को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में मुखर्जी, हजारिका के बेटे तेज और नानाजी देशमुख के करीबी रिश्तेदार विरेंद्रजीत सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया। हजारिका और देशमुख को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। एम्स के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात 10 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। भाजपा की वरिष्ठ नेता का 2016 में गुर्दा प्रतिरोपित किया गया था और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मौजूदा वक्त में कुछ लोगों और समूहों का आक्रामक व्यवहार देखने को मिल रहा है : सीजेआई

देश के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने रविवार को कहा कि मौजूदा वक्त में कुछ लोगों और समूहों का ‘आक्रामक और लापरवाही भरा बर्ताव’ देखने को मिल रहा है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के घटनाक्रम महज ‘अपवाद’ हैं और देश की विधिक संस्थाओं की मजबूत परंपराओं से परास्त होंगे। गोगोई ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के ऑडिटोरियम की यहां आधारशिला रखने के बाद कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इस तरह की घटनाएं अपवाद होंगी और हमारी संस्था की मजबूत परंपराएं और लोकाचार इस तरह के हठी घटकों के…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मोदी ने सांसदों से किया संवाद, कहा-भाजपा अपनी विचाराधारा और सोच के कारण आगे बढ़ी

भाजपा के लोकसभा और राज्‍यसभा सांसदों के लिए शनिवार को दो दिवसीय सांसद कार्यशाला ‘अभ्‍यास वर्ग’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी सांसदों से कहा कि भाजपा अपनी विचाराधारा और सोच के कारण यहां तक पहुंची है न कि एक परिवार की विरासत के कारण। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने पार्टी सांसदों से कहा कि सभी सांसद कार्यकर्ताओं से अपना संपर्क बनाए रखें, उनसे रिश्ते बनाएं । प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसद सिर्फ चुनाव के समय ही नहीं बल्कि पूरे कार्यकाल के दौरान कार्यकर्ताओं की बात सुनें ।…

Read More
Translate »