स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रहे “सेवा संकल्प अभियान ” के तहत मरीजों को मिल रहा निःशुल्क उपचार
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रहे “सेवा संकल्प अभियान ” के तहत मरीजों को मिल रहा निःशुल्क उपचार
फरीदाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक बेहतर तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्वास्थ्य जांच एवं उपचार अभियान के अंतर्गत रोजाना लगभग 100-150 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अभियान के तहत दांतों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार की सुविधा भी दी जा रही है
जैसे दाँत निकालना, फिलिंग करना और दाँतों की सफाई के साथ-साथ आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएँ भी उपलब्ध हैं। इनमें टेढ़े-मेढ़े दाँतों को सीधा करने के लिए तार (ब्रेसेज़) लगाना जैसी विशेष सेवाएँ भी शामिल हैं।
अभियान के दौरान सिविल हॉस्पिटल
फरीदाबाद के दंत चिकित्सा सेवाओं में Dr.Meenu (BDS, MDS, Orthodontist) तथा Dr.Aman (BDS, MDS, Prosthodontist) द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है।
PMSMA (प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान) के अंतर्गत हर महीने की 9,10,23 और 30 तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था भी की जा रही है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला है और लगभग 100-120 महिलाओं की जांच एवं उपचार किया गया। इतना ही नहीं बल्कि तंबाकू मुक्त अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ.वंदना अरोड़ा द्वारा युवाओं को इसके दुष्ट परिणाम के बारे में भी अवगत कराया जाता है
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएं और उपलब्ध निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाएं।

