राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

हम 2019 में मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाने जा रहे हैं: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस घृणा का ‘चिह्न’ हैं और कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव में मोदी को हराएगी। राहुल ने सलोन में आयोजित एक सभा में कहा कि भाजपा के लोग देश में धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर नफरत फैला रहे हैं। वे कभी गुजरात से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को निकलवाते हैं तो कहीं हिन्दू-मुसलमान को लड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा ‘‘इस देश में नफरत से सिर्फ…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

प्रियंका गांधी बनी कांग्रेस महासचिव, मिला उप्र-पूर्व का प्रभार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव नियुक्त करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश-पूर्व का प्रभार सौंपा। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया को इसके साथ ही महासचिव-प्रभारी (उत्तर प्रदेश-पश्चिम) बनाया गया है। प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो पहले की तरह कर्नाटक के प्रभारी की भूमिका निभाते रहेंगे। संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

राव की नियुक्ति संबधी याचिका की सुनवाई से अलग हुए सीजेआई

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने एम नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक नियुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। सीजेआई ने कहा कि वह याचिका पर सुनवाई नहीं कर सकते क्योंकि वह अगले सीबीआई निदेशक का चयन करने वाली समिति बैठक का हिस्सा होंगे। प्रधानमंत्री, विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी का नेता और सीजेआई या उनके द्वारा नामित शीर्ष अदालत का कोई न्यायाधीश इस उच्चाधिकार प्राप्त समिति का हिस्सा होते हैं। सीजेआई और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

महागठबंधन भ्रष्टाचार, नकारात्मकता का गठबंधन है: मोदी

कोलकाता में एक रैली के दौरान विपक्षी एकता के प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनका ‘‘महागठबंधन’’ भ्रष्टाचार, नकारात्मकता और अस्थिरता का एक गठबंधन है। मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष आगामी चुनावों में हार के डर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ जैसे बहाने बना रहा है। कई विपक्षी पार्टियों के नेता शनिवार को कोलकाता में एकत्र हुए थे और उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने और मोदी को सत्ता…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

डीजीपी की नियुक्ति पर न्यायालय के आदेश में बदलाव की मांग कर रही पांच राज्यों की अपीलें खारिज

उच्चतम न्यायालय ने पुलिस महानिदेशकों के चयन एवं उनकी नियुक्ति के संबंध में अपने पिछले साल के आदेश में बदलाव की मांग करने वाली पांच राज्यों की याचिकाएं बुधवार को खारिज कर दीं। शीर्ष अदालत पंजाब, केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार सरकार की ओर से डीजीपी के चयन एवं नियुक्ति के संबंध में स्थानीय कानून लागू करने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि डीजीपी की नियुक्तियों के संबंध में पिछले निर्देश पुलिस अधिकारियों…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

सीबीआई के अंतरिम निदेशक के रूप में नागेश्वर राव की नियुक्ति को न्यायालय में चुनौती

एम नागेश्वर राव की केन्द्रीय जांच ब्यूरो के अंतरिम निदेशक के रूप में नियुक्ति को चुनौती देते हुये सोमवार को उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गयी। गैर सरकारी संगठन ‘कामन काज’ ने यह जनहित याचिका दायर की है और इसमें जांच ब्यूरो के अंतरिम निदेशक के रूप में एम नागेश्वर राव की नियुक्ति निरस्त करने का अनुरोध किया गया है। अधिवक्ता प्रशांत भूषण के माध्यम से दायर इस याचिका में दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान कानून, 1946 की धारा 4ए के तहत लोकपाल और लोकायुक्त कानून, 2013 में किये…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मोदी ने आर्थिक आधार पर आरक्षण का बचाव किया, कांग्रेस के राफेल अभियान पर सवाल खड़ा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य वर्ग के आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान वाले विधेयक का बुधवार को बचाव किया और कहा कि यह वंचितों की तरक्की की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मोदी ने इसके साथ ही राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस पार्टी के अभियान पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह विपक्षी पार्टी बताए कि उसके इस अभियान के पीछे की कथा क्या है। मोदी ने महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे के विकास की…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

नागरिकता विधेयक मुद्दा : एजीपी का असम सरकार से समर्थन वापसी का ऐलान

असम गण परिषद (एजीपी) ने नागरिकता संशोधन विधेयक के मुद्दे पर सोमवार को असम की भाजपा नीत गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का ऐलान किया और कहा कि उसने प्रस्तावित विधेयक को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार को समझाने की भरसक कोशिश लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से यहां मुलाकात के बाद, एजीपी अध्यक्ष अतुल बोरा ने कहा, ‘‘ हमने केंद्र को समझाने की कोशिश की कि यह विधेयक असम समझौते के खिलाफ है और राष्ट्रीय नागरिक पंजी को अपडेट करने की…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

सपा-बसपा गठबंधन पर बनी ‘सैद्धांतिक सहमति‘

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बहुप्रतीक्षित गठबंधन के लिये दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व ने ‘सैद्धांतिक सहमति‘ कर दी है और गठजोड़ का एलान बहुत जल्द होगा। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज ‘भाषा‘ को बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर ‘सैद्धांतिक सहमति‘ बन चुकी है और उम्मीद है कि इस गठजोड़ की औपचारिक घोषणा जल्द होगी। सम्भावना है कि इसी महीने इसका एलान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि गठबंधन को लेकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मणिपुर में मोदी ने किया आठ परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मणिपुर में आठ प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही चार अन्य की आधारशिला रखी। इंफाल में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें मोरेह में एकीकृत जांच चौकी, दोलाईथाबी बैराज, खाद्य भंडारण गोदाम और बफर जलाशय शामिल हैं। मोदी ने कहा, “आज मणिपुर को 125 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एकीकृत जांच चौकी का तोहफा मिला है। यह मात्र एक जांच चौकी ही नहीं है..इसमें दर्जन भर विशेषताएं हैं।” इसके अलावा उन्होंने चुराचांदपुर क्षेत्र…

Read More
Translate »