राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कांग्रेस नेता ने केरल उपचुनाव में हार के लिए गुटबाजी को जिम्मेदार बताया

कोच्चि: केरल में विधासभा उपचुनाव में कांग्रेस की हार के एक दिन बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता वी एम सुधीरन ने आज कहा कि प्रदेश इकाई में गुटबाजी इस खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने पार्टी नेताओं से आग्रह किया कि वे आपसी प्रतिद्वंद्विता को खत्म करें. स्वास्थ्य कारणों के आधार पर एक साल पहले केरल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने वाले सुधीरन ने नेताओं से आग्रह किया कि वे चेंगन्नूर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के मद्देनजर अपनी कार्यशैली का आत्मावलोकन करें, यह निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मध्‍य प्रदेश में 60 लाख फर्जी मतदाता! एक फोटो से 23 वोटर कार्ड

भोपाल: एक पोलिंग बूथ, 23 मतदाता, सबकी तस्वीर एक जैसी. कभी ये फौजिया के नाम से हो तो कभी ये दिलीप और प्रकाश के नाम से. फिर यही फोटो आपको दूसरे पोलिंग बूथ पर भी 13 मतदाताओं के नाम पर लगी मिले तो आप क्या कहेंगे. यही नहीं, एक मतदाता कार्ड नंबर चार मतदाताओं को बंटा है. ऐसी ही ढेर सारी गड़बड़ियों वाली मतदाता सूची द पॉलिटिक्स.इन नाम के स्टार्ट अप से एनडीटीवी के हाथ लगी है. चुनाव आयोग ने इसे देखने के बाद लिस्ट से खामियां दूर करने की बात कही है.…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

उपचुनाव नतीजे : गोरखपुर, फूलपुर के बाद कैराना में भी पकी संयुक्‍त विपक्ष की ‘खिचड़ी’, BJP की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्‍ली: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ की पूर्व संसदीय सीट गोरखपुर, उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पूर्व संसदीय सीट फूलपूर और अब कैराना….. देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्तरप्रदेश में लगातार मिल रही हार ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है. इन तीनों सीटों पर बीजेपी की हार में एक बात कॉमन रही. विपक्षी पार्टियों ने  यह समझ लिया है कि विजय रथ पर सवार बीजेपी को अकेले रोक पाना बेहद मुश्किल है. ऐसे में उन्‍होंने ‘प्‍लान बी’ के साथ बीजेपी के सामने खड़े होने की रणनीति अपनाई. परिणाम सामने हैं, यूपी की बात…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

केरल में निपाह वायरस का आतंक कायम, मरने वालों की संख्या 15 हुई

कोझिकोड: केरल में निपाह वायरस से 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के साथ ही इससे मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गयी है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करासरी निवासी अखिल का 29 मई से ‘कोझिकोड मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल’ (केएमसीएच) में इलाज चल रहा था. उसका बुधवार की रात निधन हो गया. उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों के भी इस वायरस की चपेट में आने की पुष्टि हुई है. उनका इलाज भी केएमसीएच में जारी है. वायरस की चपेट में आने की…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

तेजस्वी ने पूछा- क्या नीतीश-सुशील मोदी, डोनाल्ड ट्रंप से मांग रहे हैं विशेष राज्य का दर्जा?

पटना: बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर अब सियासत तेज हो गई है. विशेष राज्य का दर्जा पर नीतीश कुमाक के बयाने के बाद अब बिहार के अन्य नेताओं के बीच भी होड़ लग गई है. मंगलवार को नीतीश कुमार ने राज्य को विशेष सहायता की मांग के लिए केंद्रीय वित मंत्री अरुण जेटली को ख़त लिखा. इसके तुरंत बाद मोदी सरकार में सहयोगी और लोजपा प्रमुख केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग का समर्थन किया है. जैसे ही रामविलास पासवान ने…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

Exclusive- मालवीय नगर में ट्रक का टैंक फटा और देखते-देखते पूरे गोदाम में लग गई आग

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक रबर के गोदाम में लगी आग के मामले में गोदाम के मालिक महावीर सैनी के भतीजे ललित सैनी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि गोदाम में आग एक ट्रक की वजह से लगी.ट्रक का टैंक अचानक फट गया और धीरे-धीरे आग पूरे गोदाम में फैलती चली गयी.उस वक़्त ट्रक का ड्राइवर सो रहा था. इसलिये ये किसी को पता नहीं चल पाया कि ट्रक में आखिर आग किस वजह से लगी और टैंक कैसे फटा.ललित सैनी ने बताया कि जब आग…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

EVM से वोटिंग होने से लोकतंत्र खतरे में, बैलेट पेपर्स से हो चुनाव: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कहा कि उपचुनाव में मतदान के दौरान कई शिकायतें मिली. इसमें ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों को लेकर शिकायत थी. इसके चलते कई लोग मतदान नहीं कर पाए और उन्‍हें परेशानी उठानी पड़ी. कई जगह मशीनें खराब है और मशीनें काम नहीं कर रही इससे जो संदेह हो रहा है. मैंने शुरू से कहा है कि मशीनों पर भरोसा नहीं है और आम लोगों का भी मशीनों से भरोसा टूटा है. मैं समझता हूं कि ईवीएम से मतदान होना…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

महाराष्ट्र उपचुनाव : नियमों को ताक पर रख निजी कार से ईवीएम मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम भेजा, जांच के आदेश

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर लोकसभा उपचुनाव में सोमवार रात को मतदान समाप्त होने के बाद महाराष्ट्र में एक चुनाव अधिकारी ने प्रोटोकाल तोड़कर गोपनीय वीवीपैट (वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) ईवीएम मशीनों को अपनी निजी कार से मंगलवार सुबह स्ट्रॉन्गरूम पहुंचाया. इस घटना की पुष्टि करते हुए पालघर के कलेक्टर प्रशांत नारनवरे ने कहा कि चुनाव क्षेत्रीय कार्यालय से रिपोर्ट प्राप्त हुई है और क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) के जरिए विस्तार से जांच कराने के आदेश दे दिए गए हैं.उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, बस के आने का इंतजार करते-करते…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

हर घर बिजली पहुंचाने में कई चुनौतियां, पर लक्ष्य होगा पूरा: आरईसी सीएमडी

नई दिल्ली: सरकार के लिये इस साल अंत तक हर घर बिजली पहुंचाने का महत्वकांक्षी लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं है. अगले साल आम चुनावों से पहले इस कार्यक्रम को 31 दिसंबर तक पूरा करने के लिये हर महीने 45 लाख से अधिक घरों में बिजली पहुंचानी होगी जबकि अभी औसतन करीब 18 लाख घरों में बिजली पहुंचायी जा रही है. वहीं कई घरों के दूरदराज इलाकों में होने, वहां तक तार, ट्रांसफार्मर, खंभों, सब-स्टेशन के लिये जरूरी सामान पहुंचाने की समस्या एवं ठेकेदारों की कमी जैसे मसले इस महत्वपूर्ण योजना के…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

विभागों के बंटवारे के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं से मिले एचडी कुमारस्वामी, जानिये बैठक में क्या हुआ…

नई दिल्ली : कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमास्वामी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और गठबंधन सरकार में विभागों को लेकर चल रही खींचतान के मुद्दे पर बातचीत की. कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस ने इसे ‘सकारात्मक’ बातचीत करार दिया और उम्मीद जताई कि अगले एक-दो दिनों में विभागों के बंटवारे के मुद्दे को हल कर लिया जाएगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के आवास पर हुई करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद जेडीएस महासचिव दानिश अली ने बताया, ‘दोनों पार्टियों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है. गठबंधन में कुछ…

Read More
Translate »