राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

राहुल के विमान में तकनीकी गड़बड़ी का मामला: DGCA ने कहा- पायलट से होगी पूछताछ

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान में तकनीकी गड़बड़ी मामले में डीजीसीए ने त्वरित एक्शन लिया है.  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्लेन में आई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से झटके संबंधी खबरों के बाद नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस पूरे मामले की जांच की बात कही है. बता दें कि घटना उस समय हुई जब राहुल गांधी अपने कुछ सहयोगियों के साथ दिल्ली से कर्नाटक के रास्ते में थे. हालांकि बाद में समय रहते उनके प्लेन को हुबली में सुरक्षित उतार लिया गया है. डीजीसीए ने कहा कि…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं को मोदी का मंत्र : जो बूथ जीतेगा, वही चुनाव जीतेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच जाने और बूथ स्तर तक मतों को सक्रिय एवं परिवर्तित करने के लिये पूरी ताकत लगाने की अपील की । प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ताओं, चुनाव के उम्मीदवारों एवं जनप्रतिनिधियों से नरेन्द्र मोदी एप के जरिए संवाद करते हुए कहा, ‘‘ हमें सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना है । ऐसे में आपको चौकन्ना रहना होगा, क्योंकि राजनीतिक पार्टियां भाजपा के खिलाफ झूठ फैला रही है । हमें झूठ से भी लड़ना है और…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

नक्सलियों ने सरपंच की धारदार हथियार से की हत्या

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक सरपंच की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने ‘भाषा’ को फोन पर बताया कि जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरभा गांव में बीती रात नक्सलियों ने सोमरू राम मंडावी (28) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि बीती रात हथियार बंद नक्सली दरभा गांव पहुंचे और उन्होंने मंडावी पर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया। मंडावी की मौत के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

दिल्‍ली सीलिंग मामला: SC ने कहा- 1797 अवैध कालोनियों में निर्माण कार्यों पर लगे रोक, पूछा- 7 मंज़िला इमारत कैसे बनीं

 सीलिंग मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की 1797 अवैध कालोनियों में निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. स्पेशल टास्क फोर्स को आदेश दिया है कि दो हफ्ते में पब्लिक रोड और फुटपाथ से कब्जे हटाए जाएं.  कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अवैध कालोनियों नें सात-सात मंजिलें कैसे बनाई जा रहीं हैं. अगर नियमित कालोनियों में बिल्डिंग बाईलॉज हैं तो अवैध कालोनियों में क्यों नहीं है. अवैध कालोनियों में ऐसे निर्माणों को इजाजत क्यों दी जा रही है? वहीं केंद्र ने कहा कि…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने बनाया ये ‘मास्‍टर प्‍लान’

भारतीय जनता पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी. 2019 लोकसभा चुनाव के लिये बीजेपी उन 90 सीटों को जीतने पर जोर दे रही है, जहां पिछले चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रही थी. इसके लिये डेढ़ दर्जन केंद्रीय मंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं को पांच-पांच सीटों का ‘पालक’ बनाकर अभियान चलाया जाएगा. भाजपा अब वर्ष 2014 में जीती 283 सीटों के अलावा उन 90 सीटों पर जोर दे रही है, जिन पर वह 2014 में दूसरे स्थान पर रही थी.…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

राहुल पर अमित शाह का पलटवार, ‘कांग्रेस लोकतंत्र का नहीं, वंशवाद का शासन चाहती है’

 संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत करते वक्त राहुल गांधी की ओर से बीजेपी और मोदी सरकार पर हमले के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहने राहुल गांधी और कांग्रेस पर पलटवार किया. अमित शाह ने कहा कि अगर ऐसी कोई पार्टी है, जिसने हमारे संविधान की भावना को नष्ट किया है, तो यह कांग्रेस पार्टी है. कांग्रेस लोकतंत्र का शासन नहीं चाहती, बल्कि वंशवाद का शासन चाहती है. इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आंदोलन का मजाक बना रहे हैं. अमित शाह ने कहा कि संविधान ने हमें जो संस्थान…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

‘संविधान बचाओ’ के बहाने राहुल गांधी अपनी बौखलाहट सामने ला रहे हैं : बीजेपी

संविधान बचाओ अभियान में राहुल गांधी के भाषण के बाद बीजेपी भी पलटवार करती हुई हमलावर हो गई है. बीजेपी की ओर से अमित शाह के बाद संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ के बहाने राहुल गांधी अपनी बौखलाहट सामने ला रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न चुनाव आयोग पर भरोसा है और न सुप्रीम कोर्ट पर. बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि  राहुल-सोनिया गांधी को सेना, न्यायपालिका, आधार पर भरोसा नहीं, चुनाव हारने पर EVM पर भरोसा नहीं. दरअसल, राहुल-सोनिया को…

Read More
Uncategorized राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

पीएम मोदी ने नौकरशाहों से कहा, तकनीक का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोकसेवकों से कहा कि वे सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन में नवोन्मेष और तकनीक का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करें. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्र के विकास के लिये जनभागीदारी वाला लोकत्रंत अनिवार्य है. दो दिवसीय लोकसेवा दिवस समारोह के समापन पर नौकरशाहों को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता से पहले प्रशासन का उद्देश्य अंग्रेजों को सुरक्षित रखना था लेकिन आज उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आम आदमी तक राहत पहुंचे. उन्होंने सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन में रणनीतिक सोच की जरूरत पर बल…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा: जन्मदिन पर मोदी सरकार के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना करने के विराध में 20 अप्रैल यानी कि आज एक दिन का उपवास रख रहे हैं. सीएम चंद्रबाबू नायडू भूख हड़ताल पर बैठने के लिए निर्धारित स्थल पर पहुंच चुके हैं और वह विजयवाड़ा में एक दिन के उपवास पर बैठ गये हैं. तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष अपने 68वें जन्म दिवस पर विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर 2014 में आंध्र प्रदेश के बंटवारे…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

योगी सरकार ने उन्नाव रेप केस के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की ‘Y’ कैटेगरी सुरक्षा वापस ली

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग से रेप के आरोपी और बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सुरक्षा यूपी सरकार ने वापस ले ली है. सरकार ने रेप के आरोप में जेल में बंद कुलदीप सिंह सेंगर की वाई केटेगरी सुरक्षा को वापस ले लिया है. गौरतलब है कि सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया है. इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए आरोपी विधायक की गिरफ्तारी का आदेश दिया था. साथ ही अदालत ने राज्य सरकार से 2 मई तक प्रगति रिपोर्ट सौंपने के…

Read More
Translate »