राजस्थान के लोगों का प्रदेश की सरकार से भरोसा उठ चुका है : कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि राजस्थान के लोगों का भरोसा प्रदेश की भाजपा सरकार से उठ चुका है. गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों ने जब भी ग्रामीण क्षेत्रों में जनता से बात करने की कोशिश की, उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा.’ कांग्रेस नेता ने राजस्थान सरकार पर दलित संगठनों द्वारा दो अप्रैल को बुलाए गए ‘भारत बंद’ के दौरान फैली हिंसा को रोकने में असफल होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर सरकार उपयुक्त कदम उठाती तो स्थिति इतनी…
Read More