NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

जनकल्याण शिविरों से सरकारी सेवाओं तक आमजन की पहुंच हुई आसान : अंजलि श्रोत्रिया

जनकल्याण शिविरों से सरकारी सेवाओं तक आमजन की पहुंच हुई आसान : अंजलि श्रोत्रिया

– सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहायक साबित हो रहे सेवा संकल्प अभियान के जनकल्याण शिविर

– 30 सितंबर को एमसीएफ सभागार बल्लभगढ़ में लगेगा बहुविभागीय जनकल्याण शिविर

– आमजन से अधिक से अधिक संख्या में जनकल्याण शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

फरीदाबाद, 29 सितंबर।
हरियाणा सरकार द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहज, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाने तथा नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त एवं सेवा संकल्प अभियान की जिला नोडल अधिकारी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि इसी कड़ी में आज बलभगढ़ स्तिथ बीडीपीओ कार्यालय में बहुविभागीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किए जा रहे बहुविभागीय शिविर आमजन के लिए सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाने में सहायक साबित हो रहे हैं। जिले में ऐसे अनेक उदाहरण सामने आ रहे हैं, जहां लोगों के घर और गांव के नजदीक ही शिविर आयोजित कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों तक आने-जाने में होने वाली परेशानी और समय की बचत हो रही है तथा उन्हें अपने क्षेत्र में ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से सीधे संवाद करने और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत इस प्रकार के शिविर लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और जनकल्याणकारी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

शिविर के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को भी सुना तथा संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए पात्र लोगों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत इसी प्रकार के बहुविभागीय जनकल्याण शिविर आगामी 17 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाते रहेंगे।

यहाँ लगेगा बहुविभागीय जनकल्याण शिविर
अतिरिक्त उपायुक्त एवं सेवा संकल्प अभियान की जिला नोडल अधिकारी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत 30 सितंबर को बल्लभगढ़ स्थित एमसीएफ सभागार में बहुविभागीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रतानुसार उनका लाभ उठाएं।

Related posts

Translate »