NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

घर से 2 फोन चुराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की कार्रवाई

पुलिस प्रेस नोट 28.09.2026

घर से 2 फोन चुराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की कार्रवाई

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके चलते पुलिस चौकी सेक्टर-11 के अंतर्गत घर से 2 फोन चुराने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी अमन वासी कोतवाली फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार रवि वासी कृष्णा कालोनी फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर-11 में दी अपनी शशिकायत में बताया कि 24/25 सितंबर की रात को कोई नामालुम व्यक्ति उसके घर से 2 फोन चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-08 में चोरी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि वह बेरोजगार है, जिसने अपना शौक पूरा करने के लिए फोन चुराए थे। आरोपित से 2 फोन बरामद किये गये है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। उस पर पूर्व में भी एक चोरी का मामला दर्ज है।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »