उड़ान में देरी को लेकर एयर इंडिया पर 88 लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लग सकता है
नई दिल्ली: सरकारी एयर इंडिया को नौ मई की दिल्ली-शिकागो उड़ान में देरी की वजह से 323 यात्रियों को 88 लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना देना पड़ सकता है. चालक दल के सदस्यों को दी जाने वाली ड्यूटी के वक्त में छूट (एफडीटीएल) को वापस लेने की वजह से इस उड़ान में देरी हुई थी. एयर इंडिया और फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर 18 अप्रैल को डीजीसीए को दिए निर्देश में सुधार की मांग की जो एफडीटीएल में तब्दीली की इजाजत नहीं देता है.…
Read More