NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 23.08.2026

एक सप्ताह में फरीदाबाद पुलिस ने 32 साइबर ठग किये गिरफ्तार, ₹30,56,000/- बरामद, ₹7,25,172/- खातों में फ्रिज

साइबर ठगी पर 1930 पर करें कॉल

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम साइबर ठगों प्रभावी कार्रवाही कर रही है। जिसके चलते 15 से 21 अगस्त के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 32 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, इस दौरान टीमों ने ₹30,56,000/- बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार साइबर थानों की टीमों ने 9 मामलों में 32 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी का 2, सेंट्रल के 4 व बल्लबगढ के 3 मामले शामिल है। इस दौरान टीमों ने ₹30,56,000/- बरामद किये हैं। इसी प्रकार 603 शिकायतों का निस्तारण कर ₹7,25,172/- खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई 15 से 21 अगस्त के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में शिव शंकर, अब्दुल हक, रजत कुमार, राहुल कुमार, आबिद, विनोद, अमित कुमार, अविनाश सिंह, सैकी सचदेवा, राजेश कुमार, सुनील कुमार, महेन्द्र, सुरेन्द्र, रौनक, राकेश पाल, शुभम राय, अमन दुबे, हमजा, कमरूद्दीन, जयेश राठोर, मोहित, सत्यम शर्मा, लवप्रीत सिंह, फहीम खान, मो. सलमान, विपिन कुमार, आकाश शर्मा, प्रियंका, रोहित बिष्ट, पवन कुमार व गौरव कुमार का नाम शामिल है।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, हिमाद्री कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन लालचवश अधिक धनराशि प्राप्त करने की चाहत में ठगों के चंगुल में फंस जाता है और बिना सूझबूझ के अपनी पूंजी को निवेश कर ठगी का शिकार हो जाता है। अल्प जानकारी या अज्ञानता भी साइबर ठगी का शिकार बना देती है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, पूर्ण जानकारी के बाद ही आधिकारिक साइट पर निवेश करें, किसी को भी अपनी निजी जानकारी शेयर ना करें और ना ही किसी को ओटीपी बताएं, बैंक कभी भी आपकी गोपनीय जानकारी नहीं लेता है। डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई भी प्रावधान कानून में नहीं है। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें। जागरूक बने, जागरूकता ही ठगों पर एक मजबूत प्रहार है।

प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Related posts

Translate »