NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

360 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच DLF की कार्रवाई

पुलिस प्रेस नोट 08 सितम्बर 2026

360 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच DLF की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 7 सितम्बर को 360 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान बासु वासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 7 सितम्बर को क्राईम ब्रांच DLF की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आसियाना फ्लेट्स सेक्टर-56 क्षेत्र में अवैध नशा लिये हुए हैं। सूचना पर अपराध शाखा की टीम ने शिवम को 360 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया, जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी शिवम गांजा को 5000 रुपये में दिल्ली सदर बाजार से लाया था।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »