पुलिस प्रेस नोट- 06 अक्टूबर 2026
पटाखा बनाने में इस्तेमाल पोटेशियम नाइट्रेट व गंधक बरामदगी में एक और आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर 30 की कार्रवाई
आरोपी की निशानदेही पर हाथरस में 20,000 किलोग्राम पोटाशियम नाइट्रेट बरामद, हाथरस पुलिस के हवाले की गई विस्फोटक सामग्री
फरीदाबाद: 2 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम द्वारा मुकेश कॉलोनी बल्लभगढ़ क्षेत्र से 2296 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट व 200 किलोग्राम गंधक बरामद किया था। घटनाक्रम में पुनीत नाम के आरोपी गिरफ्तार किया गया था, जिसकी पूछताछ पर यह सामग्री हाथरस से लेकर आने की जानकारी सामने आई। जिस प्रकार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने 4 अक्टूबर को हाथरस निवासी मनोज अग्रवाल को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोज अग्रवाल की निशानदेही पर अपराध शाखा की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए हाथरस में 20,000 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट बरामद किया है। जिसको आगामी कार्रवाई के लिए हाथरस पुलिस के हवाले किया गया है।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि, संदिग्ध सामग्री के भंडारण अथवा संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

