विदेश हिंदी न्यूज़ 

इराक चुनाव में मुकतदा अल-सदर के गठबंधन को बढ़त

बगदाद : इराक ससंदीय चुनावों की मतगणना में चरमपंथी इराकी शिया मौलवी मुकतदा अल-सदर का गठबंधन बढ़त बनाए हुए हैं. निर्वाचन आयोग का कहना है कि अल सदर के उम्मीदवार बगदाद सहित सात प्रांतों में बढ़त बनाए हुए हैं.निवर्तमान प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी छठे स्थान पर हैं. ईरान में 12 मई को चुनाव हुए थे.समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शनिवार को हुए चुनाव में मतदान प्रतिशत 44.52 फीसदी रहा था. गौरतलब है कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट पर जीत की घोषणा के बाद इराक में पहली बार संसदीय चुनाव संपन्न हुए.

यह चुनाव पड़ोसी ईरान एवं अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में हुआ. जिहादियों से खतरे की आशंका के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साये में लोग मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिये पहुंचे. एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि देश भर में ऐसी किसी बड़ी घटना की रिपोर्ट नहीं है. हालांकि पूर्वी इराक में गोलाबारी में एक पुलिसकर्मी के मारे जाने और पांच अन्य के घायल होने की सूचना है. अमेरिका के वर्ष 2015 के ऐतिहासिक परमाणु समझौते से हटने की घोषणा के बाद ईरान एवं अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह चुनाव सम्पन्न हुआ.

Related posts

Translate »