न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

दिल्ली केंट इलाके में आर्मी अफसर की पत्नी की गला रेतकर हत्या, इलाके में हड़कंप

दिल्ली के बेहद ही संवेदनशील केंट इलाके से बेहद बेहद डरावनी खबर आई है. यहां आर्मी में मेजर के पद पर कार्यरत की पत्नी शैलजा द्विवेदी की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में ह़डकंप मच गया है. बताया जा रहा है कि शैलजा सुबह 10 बजे आर्मी के बेस अस्पताल फिजियोथेरेपी कराने आई थी. लेकिन करीब1 बजकर 28 मिनट पर दिल्ली केंट मेट्रो स्टेशन के पास वरार स्केयर में सड़क पर शैलजा का शव मिला. इस घटना के करीब 4 घण्टे बाद मृतक शैलजा के मेजर पति नारायणा थाने एक मिसिंग की शिकायत लेकर पहुंचे. फिलहाल, कातिल के सुराग का पता लगाया जा रहा है.

Related posts

Leave a Comment

Translate »