मुन्ना भाई बन रणबीर कपूर ने मारा ये डायलॉग, 60 लाख बार देखा गया ‘संजू’ का दूसरा टीजरसंजय दत्त पर बनी बायोपिक फिल्म ‘संजू’ के रिलीज होने में अभी सिर्फ कुछ दिन ही बचे हुए हैं. उससे पहले फॉक्स स्टार्स हिन्दी ने गुरुवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें रणबीर कपूर बिल्कुल संजय दत्त की कॉपी करते हुए दिखे. फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में जिस तरह से संजय दत्त ने अपना किरदार निभाया है, ठीक उसी तरह रणबीर कपूर भी दिखे. यूट्यूब पर यह दूसरा टीजर काफी हिट हुआ और 24 घंटे के भीतर ही ट्रेंड में छा गया. आलम यह है कि ‘संजू’ का दूसरा टीजर अभी भी यूट्यूब पर नंबर वन पर छाया हुआ है. फिलहाल अभी तक इस वीडियो को लगभग 60 लाख बार देखा जा चुका है. संजय दत्त के फैन्स उनकी बायोपिक फिल्म का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. फिल्म की प्रीबुकिंग शुरु हो चुकी है और इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को अपनी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. इस टीजर में रणबीर कपूर संजय दत्त के लुक में बिल्कुल मिलते-जुलते हुए नजर आए. इस वीडियो में वह बोमन ईरान के क्लास में सवाल करते हुए दिखे. बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अन्य कई स्टार्स हैं. इस फिल्म में संजू के पिता सुनील दत्त का रोल परेश रावल निभा रहे हैं. राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ में पांच महिलाओं का भी बेहद अहम योगदान है.
संजय दत्त पर बनी बायोपिक फिल्म ‘संजू’ के रिलीज होने में अभी सिर्फ कुछ दिन ही बचे हुए हैं. उससे पहले फॉक्स स्टार्स हिन्दी ने गुरुवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें रणबीर कपूर बिल्कुल संजय दत्त की कॉपी करते हुए दिखे. फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में जिस तरह से संजय दत्त ने अपना किरदार निभाया है, ठीक उसी तरह रणबीर कपूर भी दिखे. यूट्यूब पर यह दूसरा टीजर काफी हिट हुआ और 24 घंटे के भीतर ही ट्रेंड में छा गया. आलम यह है कि ‘संजू’ का दूसरा टीजर अभी भी यूट्यूब पर नंबर वन पर छाया हुआ है. फिलहाल अभी तक इस वीडियो को लगभग 60 लाख बार देखा जा चुका है. संजय दत्त के फैन्स उनकी बायोपिक फिल्म का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. फिल्म की प्रीबुकिंग शुरु हो चुकी है और इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को अपनी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. इस टीजर में रणबीर कपूर संजय दत्त के लुक में बिल्कुल मिलते-जुलते हुए नजर आए. इस वीडियो में वह बोमन ईरान के क्लास में सवाल करते हुए दिखे. बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अन्य कई स्टार्स हैं. इस फिल्म में संजू के पिता सुनील दत्त का रोल परेश रावल निभा रहे हैं. राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ में पांच महिलाओं का भी बेहद अहम योगदान है.

