अर्थ हिंदी न्यूज़ 

लगातार छठे दिन कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का रेट

देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों को लगातार कम किया जा रहा है. पिछले 6 दिनों से लगातार तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए हैं. 26 जून को तेल कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल के दाम 15 पैसे कम किए. वहीं डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है. 25 जून को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में कल के मुकाबले 10 पैसे प्रति लीटर (दिल्ली के दाम) की कमी की. वहीं डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर (दिल्ली में) की कमी की गई. मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 75.55 रुपये प्रति लीटर हैं. जबकि कोलकाता में यह 78.23 है. मंबई में 83.12  और चेन्नई में 78.40 रुपये प्रति लीटर है. वहीं दिल्ली में डीजल के दाम 67.38 प्रति लीटर हो गए हैं जबकि कोलकाता में 69.93 रुपये प्रति लीटर हैं. मुंबई में डीजल के दाम 71.52 रुपये प्रति लीटर है और चेन्नई में 71.12 रुपये प्रति लीटर है. सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 75.69 रुपये प्रति लीटर है जबकि कोलकाता में यह दाम 78.37 था. मुंबई में यह दाम 83.30 थे जबकि चेन्नई में 78.55  थे. तेल कंपनियों ने 22 जून को भी करीब 14 पैसे तक की कमी की थी. जहां तक डीजल की बात है कि डीजल के दाम में 10 पैसे की कटौती की गई थी.
वहीं, सोमवार को दिल्ली में डीजल के दाम 67.48 रुपये प्रति लीटर हो गए थे. कोलकाता में 70.03 है, मुंबई में 71.66  और चेन्नई में 71.22 थे. बता दें कि तीन दिन के ठहराव के बाद 19 जून को भी राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 8 पैसा प्रति लीटर कमी की गई थी. हालांकि डीजल की कीमतों  में कोई बदलाव नहीं किया गया था. बता दें कि केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने पिछले सोमवार को एक लेख पोस्ट किया था

Related posts

Leave a Comment

Translate »