राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मौसम विभाग की चेतावनी, इस सप्ताह दिल्ली-एनसीआर समेत इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने इस सप्ताह देश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जारी इस चेतावनी के अनुसार उत्तराखंड, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है. गौरतलब है कि इस महीने के शुरुआत से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का सितम जारी है. अकेले यूपी में ही धूल भरी आंधी की वजह से 100 लोगों से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. राजधानी दिल्ली में भी मानसून पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के राज्यों में भी तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है. आइये जानते हैं अगले कुछ दिनों में देश के कौन-कौन से राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को तटिय कर्नाटक के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओड़िसा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और पश्चिम मध्यप्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

Related posts

Leave a Comment

Translate »