एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

कैटरीना कैफ को ‘शीला की जवानी’ पर डांस का चढ़ा ऐसा शौक, गुरु रंधावा और मनीष पॉल ने मान ली हार

 कैटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान के साथ दुनिया भर के टूर पर निकली हुई हैं. कैटरीना सलमान के साथ कई देशों में जा रही हैं, और वहां अपना जलवा बिखेर रही हैं. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) सलमान खान के साथ छुट्टियां नहीं मना रही हैं बल्कि वे ‘दबंग टूर’ पर अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं. सलमान खान और कैटरीना कैफ के दबंग टूर  जबरदस्त कामयाबी मिल रही है, सबसे खास यह कि इस टूर के मजेदार वीडियो सामने आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस  कैटरीना कैफ, पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और एंकर-एक्टर मनीष पॉल का एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कैटरीना कैफ ‘शीला की जवानी’ सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में पहले कैटरीना कैफ और मनीष पॉल नजर आते हैं. मनीष पॉल कैटरीना कैफ को गुरु रंधावा का पंजाबी सॉन्ग ‘तैनूं सूट सूट करदा’ सुनाते हैं और फिर कैटरीना को इसे गाने के लिए कहते हैं. लेकिन कैटरीना कैफ ‘शीला की जवानी’ सॉन्ग गाने लगती हैं, और उस पर थिरकती भी हैं. फिर मनीष पॉल परेशान आ जाते हैं तो वो पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को बुला लेते हैं. गुरु रंधावा भी उन्हें अपने पंजाबी गाने की लाइनें सुनाते हैं, लेकिन कैटरीना कैफ नहीं मानतीं और वो ‘शीला की जवानी’ पर फिर थिरकने लगती हैं. कैटरीना कैफ, गुरु रंधावा और मनीष पॉल का ये वीडियो वैंकूवर शो से पहले का है. इस वीडियो के जरिये उन्होंने ऑडियंस को अपने शो के लिए इनवाइट किया था. ‘दबंग टूर’ के तहत बॉलीवुड के सुपरस्टार्स ने पहली जुलाई को वैंकूवर में परफॉर्म किया था.

Related posts

Leave a Comment

Translate »